Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जंगलराज का ज़िक्र ज़रूर करें मोदी जी: तेजस्वी यादव 

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राज्य में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोकामा हत्याकांड के बाद अब आरा में हुए एक दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। उदवंतनगर प्रखंड के कसाप गांव के रहने वाले प्रमोद कुशवाहा (45 वर्ष) और उनके बेटे प्रियांशु कुशवाहा (22 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है।

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा:
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपको पता है ना कल आरा में पिता-पुत्र प्रमोद कुशवाहा और प्रियांशु कुशवाहा की सत्ता संरक्षित अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपने भाषण में कृपया जंगलराज का जिक्र अवश्य करें. आपके प्रत्याशी खूब खून-खराबा कर रहे है.”

तेजस्वी यादव ने इस घटना को एनडीए शासनकाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए ‘जंगलराज’ के मुद्दे को फिर से चुनावी चर्चा में ला दिया है, खासकर मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद।

क्या है पूरा मामला?
• मृतक प्रमोद कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। वह पेशे से राजमिस्त्री थे और एक मिठाई की दुकान भी चलाते थे।
• यह वारदात गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के पास सड़क किनारे दोनों के शव बरामद हुए। शवों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गोली के कई निशान मिले।
• स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार रात किसी व्यक्ति ने प्रमोद कुशवाहा को फोन कर बुलाया था, जिसके बाद वे अपने बेटे प्रियांशु के साथ बाइक से घर से निकले थे। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
• पुलिस ने मौके से खाली कारतूस और बाइक बरामद कर जांच शुरू कर दी है।